UPMSP Exam Time-Table 2022:
देश के सबसे बड़े बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं, 12वीं के परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 11 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से परीक्षा का पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। आगे देखिए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा का पूरा कार्यक्रम-
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल

हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट – 28 मार्च 2022
कम्प्यूटर – 30 मार्च 2022
अंग्रेजी – 1 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
विज्ञान – 6 अप्रैल 2022
संस्कृत – 8 अप्रैल 2022
गणित – 11 अप्रैल 2022
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी – 24 मार्च 2022
भूगोल – 26 मार्च 2022
गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट – 30 मार्च 2022
अर्थशास्त्र – 1 अप्रैल 2022
कंप्यूटर – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
रसायन विज्ञान / इतिहास – 8 अप्रैल 2022
शारीरिक शिक्षा – 11 अप्रैल 2022
गणित / बॉयोलॉजी – 13 अप्रैल 2022
भौतिक विज्ञान – 15 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 18 अप्रैल 2022
संस्कृत – 19 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 20 अप्रैल 2022
https://twitter.com/Basiceducation9?t=oDm4URPND36mICSEcTVD6w&s=09
बता दें, यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।