Contents
कोविद -19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को भारत में शुरू हुआ, जिसमें 29 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया।
दूसरे चरण में लगभग 10 करोड़ लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है और इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 45 से अधिक विशिष्ट कोमोरिड स्थितियों वाले लोग शामिल हैं।
16 जनवरी से शुरू हुए पहले चरण में, स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों के लिए टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया था।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का आगाज हो रहा है। सोमवार सुबह 9 बजे से सीनियर सिटिजंस (60 साल से ज्यादा उम्र) और को-मॉर्बिडिटीज वाले (45 से 60 साल उम्र) के लिए रजिस्ट्रेशन हो.रहे है।
इस चरण में करीब 30 करोड़ की ‘प्राथमिकता’ वाली आबादी को कवर किया जाएगा जिन्हें कोविड का ज्यादा खतरा है।
सरकारी और निजी केंद्रों पर टीकाकरण होगा।
वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

चाहें आप खुद ऐप/पोर्टल के जरिए रजिस्टर करें या सीधे टीकाकरण केंद्र पहुंचें। आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन से लेकर वैक्सीन की फीस तक, हर वो बात जो आपको पता होनी चाहिए।
किन लोगों को लगेगा टीका? कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
Follow us TELEGRAM
60 साल से ज्यादा उम्र वाले नागरिकों को आज से टीका लगेगा। इसके अलावा 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे लोग जिन्हें पहले से बीमारी (को-मॉर्बिडिटीज) है जिनसे उन्हें कोविड-19 का ज्यादा खतरा है, वे भी टीका लगवा सकेंगे। वे बीमारियां कौन सी हैं, यह देखने के लिए यहां क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कैसे कराएं?
रजिस्ट्रेशन कराने के तीन तरीके हैं। आप ऐडवांस में सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा ऑन द स्पॉट जाकर रजिस्टर कराने का भी विकल्प है। तीसरे विकल्प में सरकार खुद आपसे वैक्सीन के लिए संपर्क करेगी।
अगर आप टीकाकरण के योग्य हैं तो Co-WIN ऐप डाउनलोड कर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा आरोग्य सेतु पर भी रजिस्टर किया जा सकता है। Co-WIN की वेबसाइट cowin.gov.in पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ऐप या वेबसाइट पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर डालें। एक OTP जाएगा।
OTP ऐंटर कर अपना अकाउंट बनाएं।
नाम, उम्र, लिंग भरें और एक पहचान पत्र अपलोड करें।
अगर आपकी उम्र 45 साल से ज्यादा है और को-मॉर्बिडिटी है तो उसका सर्टिफिकेट अपलोड करें।
टीकाकरण केंद्र और तारीख चुनें।
एक मोबाइल नंबर के जरिए 4 अपॉइंटमेंट्स ली जा सकती हैं।
सीनियर सिटिजंस (60+ उम्र वाले) के लिए फोन से रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी है। इसके लिए आपको कॉल सेंटर का नंबर 1507 डायल करना होगा।
ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन:
अगर आप सेल्फ-रजिस्टर नहीं करा सकते तो नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं। वहां आप खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। एक वैध पहचान पत्र और को-मॉर्बिडिटी का सर्टिफिकेट (अगर लागू है तो) ले जाना न भूलें।
फेसिलेटेड रजिस्ट्रेशन:
यह तरीका राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों के लिए है। टारगेट ग्रुप्स के लिए टीकाकरण की तारीख तय की जाएगी। स्वास्थ्य अधिकारी अपनी तरफ से कोशिश करेंगे कि सभी टारगेट ग्रुप्स को केंद्र तक लाया जाए। इसके लिए ASHA, ANM, पंचायती राज और महिलाओं के सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स को यूज किया जाएगा।
कब तक मिलेगी अपॉइंटमेंट? कौन से पहचान पत्र मान्य होंगे?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हर डोज के लिए किसी भी समय लाभार्थी के लिए केवल एक ही लाइव अपॉइंटमेंट होगा। किसी भी तारीख के लिए किसी कोविड टीकाकरण केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट उस दिन दोपहर 3 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्लॉट खोले गए थे।
यानी अगर आप 1 मार्च को टीका लगवाना चाहते हैं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, अगर स्लॉट खाली रहे हो।
कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन
हालांकि 1 मार्च से ही आप भविष्य की किसी तारीख के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर पाएंगे। दोनों डोज का टीकाकरण केंद्र एक ही होना चाहिए। लाभार्थी टीकाकरण पूरा होने तक अपने अपॉइंटमेंट में बदलाव या उसे कैंसल कर सकते हैं।
दूसरी डोज के स्लॉट को पहली डोज के 29वें दिन से लेकर 42वें दिन तक बदलने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई लाभार्थी पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट रद्द करता है, तो दोनों खुराक की अपॉइंटमेंट रद्द कर दी जाएगी।

12 तरह के पहचान पत्रों को मान्यता दी गई है। आपसे रजिस्ट्रेशन के वक्त भी इनमें से एक की डीटेल ली जाएगी। बाद में टीकाकरण केंद्र पर आपको वही पहचान पत्र ले जाना होगा।
आधार कार्ड
वोटर आईडी
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
PAN कार्ड
हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
पेंशन डॉक्युमेंट
बैंक/पोस्ट ऑफिस पासबुक
मनरेगा जॉब कार्ड
MP/MLA/MLC का आईडी कार्ड
सरकारी कर्मचारियों का सर्विस आईडी कार्ड
नैशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के तहत जारी स्मार्ट
Comments
Pingback: उत्तर प्रदेश में विद्यालय रविवार तक बन्द -