सोमवार को वापस विद्यालय आते समय शिल्पा वर्मा सहायक अध्यापिका (नगवा तृतीय शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज जनपद गोंडा )टैंकर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी।
सोमवार को ही शिक्षिका की नियुक्ति के दो वर्ष पूर्ण होने थे। शिक्षिका 68500 भर्ती में चयनित.हुई थी। जिस संदर्भ में उन्होंने विद्यालय में छोटी पार्टी का आयोजन भी कर रखा था। विद्यालय में अन्य सहकर्मी शिक्षिका की प्रतीक्षा कर रहे थे कि हादसे की सूचना आ गयी। घटना से शिक्षक समुदाय सदमे में है।
अध्यापिका के सहकर्मियों ने उनके परिवारजनों की विषम परिस्थिति मे आर्थिक रुप से मदद करने अपील की।
शिक्षक भर्ती 68500 के अभिषेक त्रिपाठी ने कहा
आप सभी शिक्षक बन्धुओं से निवेदन है कि अपने साथ की बहन के साथ अनहोनी हुई है,बहुत ही दुःखद.है। आज हम सब उनके साथ नहीं खड़े होंगे तो और कौन होगा।
आप सब व्यक्तिगत स्तर पर थोड़ा सा प्रयास व सहयोग कर देंगे तो बहन के परिवार की आर्थिक मदद हो सकेगी।
शिक्षक साथियों, इस कठिन घड़ी में हरसंभव मदद पहुँचानी है,आप सभी के छोटे-छोटे सहयोग से ही यह संभव है।