Contents
- 1 विद्यालय अभिलेख (रजिस्टर)
- 1.1 1. शिक्षक डायरी
- 1.2 2.स्टाफ उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर)
- 1.3 3. प्रवेश पंजिका (रजिस्टर)
- 1.4 4. कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका
- 1.5 5. एम0डी०एम० पंजिका (रजिस्टर)
- 1.6 6. समेकित निशुःल्क सामग्री वितरण पंजिका
- 1.7 7. स्टॉक पंजिका
- 1.8 8. आय व्यय पंजिका
- 1.9 9. चेक इश्यू पंजिका (बजटवार)
- 1.10 Follow us TELEGRAM
- 1.11 10. बैठक पंजिका
- 1.12 11.निरीक्षण पंजिका
- 1.13 12. पत्र व्यवहार पंजिका
- 1.14 13. बाल गणना पंजिका
- 1.15 14. पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका
- 1.16 Important links
- 1.17 Basic teacher transfer
- 1.18 Like this:
- 1.19 Related
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के ऊपर से रजिस्टरों के रख रखाव का बोझ कम किया जा रहा है।
उन्हें अब 40 की बजाए मात्र 14 रजिस्टर रखने होंगे। यह कदम विद्यालयो में शिक्षकों द्वारा शिक्षण में बच्चों को अधिक समय देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
बेसिक शिक्षाधिकारी की तरफ से सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विद्यालय अभिलेख (रजिस्टर)
1. शिक्षक डायरी
शिक्षक डायरी में कक्षावार विषयवार प्रभावी कक्षा शिक्षण हेतु कार्य योजना का विवरण अंकित किया जाएगा।
इसके साथ ही शिक्षक डायरी में विषयवार अपेक्षित लर्निंग आउटकम प्राप्त न करने वाले बच्चों का चिन्हांकन एवं ध्यानाकर्षण मॉडयूल में वर्णित 18 तकनीकियों के आधार पर रिमेडियल टीचिंग आदि का विवरण अंकित किया जाएगा।
शिक्षक डायरी करें मुफ्त में डाउनलोड
2.स्टाफ उपस्थिति पंजिका (रजिस्टर)
विद्यालय में कार्यरत अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, सेवक एवं रसोइयों की उपस्थिति हेतु अब अलग अलग उपस्थिति पंजिका नहीं रहेगी बल्कि विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ के लिए एक ही समेकित उपस्थित पंजिका बनायी जायेगी।
3. प्रवेश पंजिका (रजिस्टर)
प्रवेश पंजिका में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र – छात्राओं का सम्पूर्ण विवरण रहेगा एवं अन्तिम कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अन्य विद्यालय में प्रवेश हेतु स्थानान्तरण प्रमाण पत्र निर्गत करने का विवरण भी इसी पंजिका में अंकित किया जायेगा।
4. कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका
इस पंजिका में विद्यालय में नामांकित सभी छात्र/छात्राओं की कक्षावार उपस्थिति प्रतिदिन अंकित की
5. एम0डी०एम० पंजिका (रजिस्टर)
इस पंजिका में एम.डी.एम. योजना के अन्तर्गत प्रतिदिन लाभार्थी संख्या , मीनू , प्रयुक्त खाद्यान्न एवं व्यय आदि का विवरण अंकित किया जायेगा।
6. समेकित निशुःल्क सामग्री वितरण पंजिका
इस समेकित पंजिका में विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क दी जाने वाली समस्त सामग्री जैसे पाठ्य पुस्तक, यूनीफार्म, जूता-मोजा एवं स्वेटर आदि के वितरण का विवरण अंकित किया जायेगा।
7. स्टॉक पंजिका
इस पंजिका में विद्यालय की सम्पूर्ण परिसम्पत्तियों, वस्तुओं एवं पंजिकाओं का विवरण अंकित किया जायेगा।
8. आय व्यय पंजिका
इस पंजिका में विद्यालय में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आय एवं होने वाले व्यय का विवरण अंकित किया जाएगा।
9. चेक इश्यू पंजिका (बजटवार)
इस पंजिका में एस.एम.सी. तथा एम.डी.एम. खातों से निर्गत चेकों का दिनांकवार विवरण अंकित किया जा सकेगा।
Follow us TELEGRAM
10. बैठक पंजिका
इस समेकित पंजिका में विद्यालय प्रबन्ध समिति बैठक, अध्यापक अभिभावक बैठक, माँ समूह बैठक, मीना मंच गठन, बाल संसद गठन और रसोईया चयन आदि की कार्यवाही का विवरण अंकित किया जायेगा।
11.निरीक्षण पंजिका
इस पंजिका में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने पर अंकित की जायेगी।
12. पत्र व्यवहार पंजिका
पत्र व्यवहार पंजिका में विद्यालय से सम्बन्धित निर्गत इस पंजिका में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तथा आगम पत्रों का विवरण अंकित किया जाएगा। साथ ही विवरण भी अंकित किया जाएगा।
विद्यालय का निरीक्षण करने पर उनके द्वारा निरीक्षण टिप्पणी शिक्षकों के स्थानान्तरण, पदोन्नति एवं सेवानिवृत्ति आदि का अंकित की जाएगी।
13. बाल गणना पंजिका
इस पंजिका में 3 वर्ष से 18 वर्ष आय वर्ग के बच्चों का विवरण अंकित किया जाएगा।
14. पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका
इस पंजिका में पुस्तकालय एवं खेलकूद सामग्री के क्रय हेतु प्राप्त धनराशि का विवरण अंकित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पुस्तकों की संख्या, विवरण, प्रकाशन आदि एवं स्पोर्ट्स के अन्तर्गत खेलकूद सामग्री का विवरण भी अंकित किया जायेगा।
सभी तरह के रजिस्टर के प्रारूप राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
- अब तक प्रयोग हो रहे सभी रजिस्टरों को अभिलेख के रूप में संरक्षित किया जाएगा।
इसके अलावा प्रवेश पंजिका का विवरण, एमडीएम पंजिका, निरीक्षण पंजिका के आनलाइन विकल्प प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे। जिससे समय-समय पर आवश्यकता के अनुसार अपडेट भी किया जाएगा।
आनलाइन प्राप्त विवरण और रजिस्टर में दर्ज जानकारी में अंतर होने की स्थिति में प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षाधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा
Pingback: Nishtha module 10 Answers -